{"_id":"61eac90a4ceefd66fb4a7b13","slug":"up-election-2022-bjp-declared-candidates-for-all-the-four-seats-of-pilibhit-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: पीलीभीत विधानसभा की चारों सीटों पर भाजपा ने किए उम्मीदवार घोषित, दो विधायकों का कटा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: पीलीभीत विधानसभा की चारों सीटों पर भाजपा ने किए उम्मीदवार घोषित, दो विधायकों का कटा टिकट
Fri, 21 Jan 2022 08:24 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:24 PM IST
सार
भाजपा ने वर्ष 2012 में भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ चुके स्वामी प्रवक्ता नंद को मैदान में उतारा है। बीसलपुर में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राम सरन वर्मा अपने बेटे को पार्टी आगे कर सकती है। यही हुआ भी। उनके बेटे विवेक वर्मा को टिकट फाइनल हुआ।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शुक्रवार को पीलीभीत जिले की चारों विधानसभा सीटों के अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दो मौजूदा विधायकों के टिकट कटे हैं। बरखेड़ा में विधायक किशनलाल राजपूत की जगह स्वामी प्रवक्ता नंद को उम्मीदवार बनाया गया है। बीसलपुर में मौजूदा विधायक राम सरन वर्मा की जगह उनके बेटे विवेक वर्मा को मैदान में उतारा गया है। पूरनपुर और पीलीभत सदर के मौजूदा विधायक अपना टिकट बचाने में सफल रहे। भाजपा ने पूरनपुर से बाबू राम पासवान और पीलीभीत सदर से संजय गंगवार पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार शाम को चौथे चरण के चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की। बाकी पार्टियां भाजपा के उम्मीदवारों पर ही निगाहें लगाई बैठी थीं। सूची जारी होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई जब दो मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की बात सामने आई। कई विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट कटने के बाद पीलीभीत के मौजूदा विधायकों की धड़कनें भी तेज हो रही थीं। अटकलें लगाई जा रही थी कि यहां भी मौजूदा विधायकों के लिए टिकट की राह आसान नहीं होगी। शुक्रवार शाम को सारी अटकलों पर विराम लग गया जब दो मौजूदा विधायकों के टिकट कट गए। बरखेड़ा की सीट पर किशनलाल राजपूत पार्टी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने वर्ष 2012 में भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ चुके स्वामी प्रवक्ता नंद को मैदान में उतारा है। बीसलपुर में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राम सरन वर्मा अपने बेटे को पार्टी आगे कर सकती है। यही हुआ भी। उनके बेटे विवेक वर्मा को टिकट फाइनल हुआ। पूरनपुर में मौजूदा विधायक बाबू राम पासवान और सदर तहसील से संजय गंगवार पार्टी का भरोसा जीतने में कायमब रहे। इन्हें दोबारा मौका मिला है।