फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board examination began amid chaos

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

Thu, 18 Feb 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 18 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
UP Board examination began amid chaos
जिले में 87 परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्थाओं के बीच गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज हो गया। अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस नदारद रही। वाहन न मिलने से दो सेक्टर मजिस्ट्रेट भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। वहीं पूरनपुर और बीसलपुर में कुछ परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर न होने से परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर ही परीक्षा देनी पड़ी। पहली पाली में 26,302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 3922 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम समेत सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की सुबह 87 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही भीतर जाने दिया गया। प्रथम पाली में 26,302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 3922 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। पुलिस व्यवस्था न होने से अधिकतर परीक्षा केंद्रों के आसपास लोग मंडराते रहे, वहीं प्रतिबंध के बाद भी फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं। उधर, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई, लेकिन देर शाम तक अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूचना कंट्रेाल रूप से नहीं मिल सकी। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम अजयकांत सैनी समेत डीआईओएस जेके वर्मा, सचल दल प्रभारी/बीएसए अंबरीष कुमार यादव, श्यामा कुमार आदि ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


धरी रह गई मोबाइल से हाजिरी भेजने की प्रक्रिया
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थित और अनुपस्थित दर्ज करने को इस बार केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड मुख्यालय से सिम मुहैय्या कराए गए थे, जिसमें बार कोड मोबाइल एप के जरिए हाजिरी ली जानी थी, लेकिन परीक्षा के पहले दिन इक्कादुक्का परीक्षा केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी के मोबाइल सिम ही एक्टीवेट नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को नहीं दी गई परीक्षा की जानकारी
जिले के अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर पहले ही दिन बिना पुलिस व्यवस्था के परीक्षाएं शुरू हुई। बताते हैं कि पुलिस कर्मियों को परीक्षा होने की जानकारी ही नहीं दी गई। हालांकि परीक्षा समाप्त होने से कुछ देर पहले कुछ परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी पहुंच गए।

कक्ष निरीक्षकों की कमी से जूझे केंद्र व्यवस्थापक
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व डीआईओएस ने जिन शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई थी, उनके प्रधानाचार्यों को शिक्षकों को समय से रिलीव करने के आदेश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को जिले के तमाम केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों की कमी से जूझते रहे।

दोपहर बाद खुला कंट्रोल रूम
परीक्षा संबंधी व्यवस्था व संवेदनशील सूचनाओं के संकलन को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोलरूम की स्थापना की जानी थी, लेकिन बृृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम दोपहर बाद खोला जा सका।

हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षा में मरौरी व ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी क्रमश: मदनलाल वर्मा व शिवेंद्र वर्मा की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई थी, लेकिन इन दोनों सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन ही उपलब्ध नहीं कराए गए।

तीन स्थानों पर बने संकलन केंद्र
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका सुरक्षित रखने को सदर तहसील का संकलन केंद्र ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, पूरनपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व बीसलपुर में एसआरएमएस इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया।

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से एक दिन पूर्व सूचना दे दी गई, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं भेजे गए।
- डॉ. रेनू सक्सेना, केंद्र व्यवस्थापक, जीजीआईसी

शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा
जिले में पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कलेक्शन सेंटरों पर सुरक्षित रखवा दिया गया। पहले दिन कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षकों को रिलीव न करने पर कुछ प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- जेके वर्मा, डीआईओएस

पूरनपुर में दो परीक्षा केंद्रों पर जमीन पर बैठे परीक्षार्थी
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 18 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान गुरुनानक इंटर कॉलेज में पर्याप्त फर्नीचर न होने से कई परीक्षार्थियों को टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। पब्लिक इंटर कॉलेज में पहली पारी में तीस परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यहां अधिकांश बच्चों ने तो कुर्सियों पर बैठकर परीक्षा दी, लेकिन एक कक्ष में परीक्षार्थियों को टाटपट्टी पर बैठाया गया। जेसीज रिवर्डेल स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने बताया कि पहली पारी में 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

शेरपुरकलां। कस्बा के किश्वर जहां उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पहले दिन 476 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी,  जबकि 55 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

मझोला में 101 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
मझोला। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की पहली पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 885 में से 784 परीक्षार्थियों ने, जबकि दूसरी पाली में 494 में से 430 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सचल दल प्रभारी पीएन मेहरोत्रा ने चौधरी उमराव सिंह विद्या इंटर कालेज में एडीएम अजयकांत सैनी ने नेहरू इंटर कॉलेज में परीक्षाओं का जायजा लिया। यहां भी कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed