{"_id":"6a513560d6224bc55009e33b","slug":"up-board-exam-process-begins-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-163809-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू
Fri, 10 Jul 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी है। परिषद ने सभी संबद्ध विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी आधारभूत सुविधाओं का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, सितंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
जिले में परिषद से संबद्ध 198 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जहां यह प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू हुई थी, वहीं इस बार इसे पहले ही प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी संबद्ध विद्यालयों को 20 जुलाई तक परिषद की वेबसाइट पर अपनी आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर विद्यालयों के दावों का सत्यापन किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद 22 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम परीक्षण के बाद सितंबर में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार विद्यालयों को भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत विवरण पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
इसमें कक्षों की संख्या, कंप्यूटर कक्ष, कंप्यूटर शिक्षक की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, चहारदीवारी, कार्यरत शिक्षकों की संख्या, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, इन्वर्टर और पेयजल जैसी सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। निर्धारित समय सीमा में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विद्यालयों पर परिषद के निर्देशानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।