{"_id":"5edbd95b8ebc3e907e5a8c4d","slug":"unlock-1-0-pilibhit-news-bly408368830","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग के बीच धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग के बीच धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अनलॉक 1.0 के दूसरे चरण में आठ जून से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर खोले जाने हैं। राज्य सरकार ने आवश्यक शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए एडवायजरी जारी कर दी है। हालांकि इस मामले में अंतिम निर्णय प्रशासन को लेना है। प्रशासन ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए नियम और शर्तों पर मंथन शुरू कर दिया है। कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों में तैयारियां भी कर दी गई है।
राज्य सरकार ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है, मगर इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है। मसलन धार्मिक स्थल में पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही पहुंचेगा। मंदिर परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। एक बार में एक साथ पांच श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे। मगर, इस पर अंतिम निर्णय प्रशासन लेगा।
धर्मगुरु बोले-शत प्रतिशत होगा नियमों का पालन
सरकार की धार्मिक स्थल आठ जून से खोलने पर जारी एडवाइजरी के बाद शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस संबंध में धर्मगुरुओं का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। कोविड-19 के बचाव के जो भी नियम और मानक तय होंगे, उनका सौ फीसदी पालन किया जाएगा। शनिवार को अमर उजाला ने धार्मिक स्थलों का जायजा लेने के साथ धर्मगुरुओं से भी बातचीत भी की।
विज्ञापन
गौरीशंकर मंदिर में दो से तीन श्रद्धालु ही करेंगे प्रवेश
शहर के गौरी शंकर मंदिर को आठ जून से खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। भक्तों के सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए गोले बनाए जा रहे हैं। थर्मल स्कैनर और फिटकरी और कपूर से बने सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। अन्य मंदिरों में कपाट खोलने से पूर्व भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शाही जामा मस्जिद में भी तैयारियां तेज
दिल्ली की जामा मस्जिद की तर्ज पर शहर में बनी शाही जामा मस्जिद को भी आठ जून से खोलने की तैयारी चल रही है। मस्जिद प्रबंधन ने परिसर में साफ सफाई शुरू करा दी है। मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने बताया कि सरकारी की एडवायजरी के मुताबिक थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है।
क्राइस्ट मैथोडिस्ट में भी सामाजिक दूरी का होगा पालन
प्रदेश सरकार द्वारा आठ जून से धार्मिक स्थल खोलने की एडवायजरी के बाद वर्ष 1947 में स्थापित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च को खोले जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गिरजाघर में आने वालों को सामाजिक दूरी का पालन कराने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जा रही है।
गुरुद्वारा में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
पूरनपुर नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सरकार की एडवायजरी जारी होने के बाद उसे खोलने की तैयारियां चल रही हैं। गुरुद्वारा कमेटी के मुताबिक गुरुद्वारा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही गुरुद्वारे में प्रवेश मिलेगा।
दो से तीन श्रद्धालु ही करेंगे प्रवेश
कोविड-19 को खतरा अभी टला नहीं है। सरकार ने धार्मिक स्थल खोलने का निर्णय लिया है, तो मानक और नियम का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। एक समय में दो से तीन श्रद्धालुओं को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। -पंडित जयशंकर आचार्य, गौरीशंकर मंदिर
प्रशासन संख्या पर करे मंथन
लॉकडाउन के बाद स्थिति में सुधार है। प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा, मगर पांच व्यक्ति के प्रवेश की जो बात कही गई है, उस पर प्रशासन को मंथन करना चाहिए। -मौलाना जरताब अली
कोरोना से हर कोई सतर्क
कोरोना वायरस को लेकर हर कोई सतर्क है। गिरजाघरों में मास्क, सामजिक दूरी और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस वायरस से मुक्ति के लिए सबको सहयोग करना चाहिए। -फादर जे. हरमन, क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च
प्रत्येक व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग
प्रदेश सरकार ने जो दिशा निर्देश दिए हैं, उनका गुरुद्वारा परिसर में शत प्रतिशत पालन होगा। प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सामाजिक दूरी के पालन के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। -जसपाल सिंह, हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा
शासन से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन के साथ मंथन चल रहा है। शासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, उसका पालन किया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी