फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Under accident free day out rally

दुर्घटना रहित दिवस के तहत निकाली रैली

Wed, 01 Jul 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 01 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Under accident free day out rally
दुर्घटना रहित दिवस के उपलक्ष्य में परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता रैली
विज्ञापन
निकाली गई। एसपी जेके शाही ने गांधी स्टेडियम से इसका शुभारंभ किया। रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। रैली के दौरान एआरटीओ राजेश कर्दम एवं उनके स्टाफ ने लोगों को फूल भेंट कर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।

शासन के निर्देश पर जिले में दुर्घटना रहित दिवस बनाया गया। सुबह परिवहन, पुलिस, स्काउट और पीलीभीत यूथ के कार्यकर्ता गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए। यहां यातायात नियमों को दर्शाती पट्टिकाएं लेकर रैली निकाली गई जिसे पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

गांधी स्टेडियम से एडीएम अजय कांत सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, एआरटीओ राजेश कर्दम सहित तमाम अधिकारियों के साथ रैली गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, सुनगढ़ी थाना स्टेशन रोड, ड्रमंडगंज चौराह, जेपी रोड होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। रास्ते में वाहन चालकों को फूल भेंट किए गए।

 इस दौरान सभी अधिकारी राहगीरों विशेषकर वाहन चालकों से हेलमेट लगाने एवं यातायात नियमों की अपील करते चल रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर परिवहन विभाग की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रोडवेज बस चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ। इसके बार एआरटीओ न छतरी चौराहा, नेहरू पार्क, नौगवां चौराहा सहित कई स्थानों पर अलग अलग समय में वाहन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed