फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncle and nephew of Mahadiya village, who lost their lives due to echo, turned out to be

Pilibhit News: इको की चपेट में आकर जान गंवाने वाले महादिया गांव के चाचा-भतीजे निकले

Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew of Mahadiya village, who lost their lives due to echo, turned out to be
मोतीराम का फाइल फोटो।
पूरनपुर। इको की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दोनों लोग महादिया गांव के चाचा मोतीराम और भतीजे अजयपाल थे। मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंचे गांव निवासी मनोहर लाल ने दोनों की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने इको चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजन को सौंप दिए। बुधवार को शव घरों में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। कलीनगर रोड पर गांव नवदिया धनेश के समीप मंगलवार शाम को ईको की टक्कर से बाइक सवार अजयपाल और उसके चाचा मोतीराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद इका चालक भाग गया था। गांव निवासी मनोहर लाल ने बताया कि उसका भतीजा अजय पाल गांव निवासी मोतराम के साथ कलीनगर से बाइक से गांव लौट रहे थे। अजयपाल बाइक चला रहा था।
विज्ञापन

गांव नवदिया धनेश के समीप पूरनपुर की ओर से जा रही इको की टक्कर से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मनोहर लाल की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर क्षतिग्रस्त इको और बाइक को कब्जे में लिया गया है।

मोतीराम का फाइल फोटो।

मोतीराम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed