Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unauthorized construction underway behind residential colonies.

Pilibhit News: रिहायशी कॉलोनियों के पीछे चल रहा अनधिकृत निर्माण

Tue, 14 Jul 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized construction underway behind residential colonies.
सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में सामने आए मामले, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पीलीभीत। देवहा नदी से ईदगाह मार्ग होकर शहर आने वाले क्षेत्र में किए गए पक्के निर्माण पर सोमवार को विनियमित क्षेत्र की टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां किए गए पक्के निर्माण और चल रही गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया और पूरे मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। संभावना जताई जा रही है कि इन अनधिकृत निर्माणों पर जल्द ही शिकंजा कसा जा सकता है।
टीम ने देवहा नदी के किनारे फ्लड जोन (डूब क्षेत्र) में चल रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। लंबे समय से इन क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। नदी किनारे कई व्यापारियों ने अपने निजी कार्यों के लिए निर्माण कराया है, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी प्रकार, खकरा नदी के पास भी फ्लड जोन में कुछ दुकानों का अवैध निर्माण पाया गया है। पूर्व में इन निर्माणों के संबंध में नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

नकटादाना के पास केजीएन कॉलोनी और पिंक सिटी कॉलोनी के पीछे भी कुछ निर्माण फ्लड जोन में बने हुए पाए गए हैं। इन सभी अनियमितताओं को विनियमित क्षेत्र की टीम ने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के नियंत्रण अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि टीम ने निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर गलत तरीके से निर्माण पाया है। कुछ व्यापारियों द्वारा किए गए निर्माणों के संबंध में उनसे वैध दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed