फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Umbrella intersection will be built in the city's intersection

छतरी चौराहा बनेगा शहर का मॉडल चौराहा

Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Umbrella intersection will be built in the city's intersection
छतरी चौराहा बनेगा शहर का मॉडल चौराहा
सड़क हादसों और जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस महकमा एक बार फिर संजीदा हुआ है। शहर के मुख्य चौराहों पर पहुंचकर एसपी ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बातचीत कर इस पर काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान छतरी चौराहा को मॉडल चौराहा बनाने का दावा किया गया है। यातायात व्यवस्था के सुधार में आ रही दिक्कत का पता करने के लिए बुधवार सुबह एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ योगेंद्र कृष्ण नरायन, टीएसआई दुर्गा सिंह, नगर पालिका ईओ बीपी सिंह के साथ सड़कों के हालात परखने निकले। गौहनिया, छतरी, बेनहर चौराहा, नौगवां चौराहा पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद हादसों को रोकने के लिहाज से हाईवे किनारे लगे बड़े-बड़े दृष्टिबाधित होर्डिंग्स हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अतिक्रमण का चि कर कार्रवाई को कहा। सुधार के प्रथम चरण में छतरी चौराहा को मॉडल चौराहा बनाने का दावा किया गया। यहां का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही देा ट्रैफिक सिपाहियों की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा चौराहा के बीचोंबीच ट्रैफिक सिपाही के खड़े होने का स्थान बनवाया जाएगा। जैबरा क्रासिंग बनाई जाएगी। इसके अलावा लाउडस्पीकर सिस्टम भी लगवाए जाने की बात कही। वाहनों के पलटने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सड़क और फुटपाथ को समतल कराने के निर्देश दिए। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए रणनीति बनाई जा चुकी है। इसका असर जल्द सड़कों पर दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed