फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   U-Dias will enter into the details of children

यू-डायस में दर्ज होगा बच्चों का ब्योरा

Wed, 07 Sep 2016 10:31 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के यू डायस डाटा में अब स्कूलों का ही नहीं, बल्कि एक-एक बच्चे का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि बच्चों की संख्या को लेकर होने वाले खेल पर भी अंकुश लग सकेगा। शासन के निर्देश के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालय में हर शैक्षिक सत्र की यूनिफाइड डायस डाटा फीडिंग कराई जाती है। इसमें एक खास प्रोफार्मा पर विद्यालय का पूरा विवरण दर्ज कर उसे कंप्यूटर में फीड किया जाता है। इसमें स्कूल का नाम, शिक्षकों की संख्या, मौजूद संसाधन, शौचालय की स्थिति आदि का ब्योरा दिया जाता है। इसके अलावा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या व  उसका जातिगत ब्योरा भी अंकित किया जाता है। यू डायस डाटा की फीडिंग के बाद इसे राज्य परियोजना निदेशालय के माध्यम से केंद्र को भेजा जाता है। उसी के आधार पर विद्यालय के संसाधन से लेकर बच्चों की यूनिफार्म, किताबें आदि को लेकर धनराशि दी जाती है। बताते हैं कि निजी स्वार्थ के चलते इसमें बच्चों की संख्या को लेकर खेल किया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शैक्षिक सत्र 2016-17 में बदलाव करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब विद्यालयों का पूरा डाटा तो दर्ज किया ही जाएगा, साथ ही बच्चों का भी पूरा डाटा एकत्र किया जाएगा। इसमें उसका नाम, पिता का नाम, आयु, कक्षा और जाति आदि दर्ज किया जाएगा। इस डाटा को भी राज्य परियोजना निदेशालय भेजा जाएगा, लेकिन फीडिंग के बाद इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जानकारों के मुताबिक इस नई व्यवस्था से बच्चों की संख्या में हेरफेर नहीं हो सकेगा। अगर एक बच्चे का नाम स्कूल में दर्ज है तो उसका नाम दूसरेे विद्यालय में दर्ज नहीं हो सकेगा। एमआईएस सेल के प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि यू डायस की नई व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


वर्जन: 
परियोजना निदेशालय के अनुसार ही यू-डायस डाटा फीडिंग की जाएगी। नई व्यवस्था से निश्चित तौर पर पर इसमें सुधार आएगा। सॉफ्टवेयर आदि प्राप्त होते ही इस पर तेजी से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयप्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed