फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two youths were duped of Rs 3.80 lakh on the pretext of sending them to Azerbaijan.

Pilibhit News: अजरबैजान भेजने का झांसा देकर दो युवकों से 3.80 लाख ठगे

Wed, 13 May 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths were duped of Rs 3.80 lakh on the pretext of sending them to Azerbaijan.
पूरनपुर। अजरबैजान भेजने का झांसा देकर गांव उदयकरनपुर के बाबूराम और बलजीत कुमार से 1.90-1.90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए पीड़ित युवकों को फर्जी वीजा और टिकट भी थमा दिया। विदेश न भिजवा पाने पर आरोपियों का भेद खुला तो प्रकरण में पंचायत हुई। पंचायत में आरोपियों ने दोनों युवकों को 1.60-1.60 लाख रुपये के चेक दिए और शेष धनराशि नकद वापस करने का आश्वासन दिया। खाते में धनराशि न होने से पीड़ितों को दिए चेक बाउंस हो गए। इसके बाद सीओ के आदेश पर पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने बिहारीपुर रम्पुरा फकीरे निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बाबूराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी हरप्रीत से जान पहचान थी। वह लोगों को विदेश भिजवाने का काम करते है। उसका ऑफिस नगर की सुपर मार्केट में दशमेश ट्रेवल्स के नाम से है। उसका साथी जसविंदर सिंह है। उसे अजरबैजान देश में भेजने के लिए 1.90 लाख रुपये में बातचीत तय हुई। उसने 70 हजार रुपये का चेक दिया। 50 हजार रुपये फोन पे किए और 70 हजार रुपये नकद दिए। यह तय हुआ कि विदेश न भिजवा पाने पर दिए गए रुपये वापस किए जाएंगे। कुछ दिन बाद रुपये लेने के बाद आरोपियों ने युवकों को फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया। विदेश भिजवाने में असमर्थ रहे। रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के ही प्रधान के घर मामले में पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों युवकों को चेक थमा दिए। खाते में धनराशि न होने से चेक का भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। रिपोर्ट में हरप्रीत सिंह और जसविंदर सिंह को नामजद किया। वहीं, बलजीत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि अजरबैजान भिजवाने के लिए उससे भी ठगी की गई। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed