फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   two youths stabbed woman to death in Pilibhit

Pilibhit News: घर के सामने गांजा रगड़ने से मना करने पर महिला की हत्या, दो युवकों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Thu, 29 May 2025 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 12:33 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों ने महिला की हत्या कर दी। दोनों युवक महिला के घर के सामने गांजा की पत्ती रगड़ रहे थे। महिला ने टोका तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।   

विज्ञापन
two youths stabbed woman to death in Pilibhit
अस्पताल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में बृहस्पतिवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। नगर के मोहल्ला हबीबगंज में घर के बाहर गांजा के पौधे की पत्ती रगड़ने से मना करने पर आरोपियों ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


मोहल्ला हबीबगंज निवासी ऊषा देवी (45 वर्षा) पत्नी हरिशंकर के घर के सामने खेत के करीब गांजा के पौधे खड़े हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:15 बजे दो युवक गांजा की पत्ती तोड़कर रगड़ रहे थे। ऊषा देवी ने युवकों को मना किया। इससे युवक बौखला गए और ऊषा देवी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उषा गंभीर घायल हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: डीएम हुए 'बीमार' तो जिला अस्पताल की खुली पोल, मरीज बनकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर आननफानन सीएचसी पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या से कोहराम मच गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को आरोपियों के नाम बल्लू और अमित बताया है। दोनों आरोपी मोहल्ले के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

एसपी पहुंचे, धरपकड़ के लिए लगाई टीमें 
पूरनपुर में महिला की दिनदहाड़े हत्या के बाद घटना के बाद एसपी अभिषेक यादव पूरनपुर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा गांजा का नशा करने की बात सामने आ रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed