{"_id":"66dad73b03df6b42e40c6330","slug":"two-teenagers-attacked-by-jackals-in-pilibhit-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सियारों ने दो किशोरों पर किया हमला, बचाने आया युवक भी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सियारों ने दो किशोरों पर किया हमला, बचाने आया युवक भी हुआ घायल
Fri, 06 Sep 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:49 PM IST
सार
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में सियार के हमले का मामला सामने आया है। गांव जादमपुर के बाहर खेत में खेल रहे दो किशोरों पर दो सियारों ने हमला कर दिया। किशोरों को बचाने आए युवक को भी सियार ने जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जादमपुर के बाहर खेत में खेल रहे दो किशोरों पर सियारों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। किशोरों के शोर मचाने पर बचाने गए युवक रईस अहमद पर भी हमला कर दिया। घायलों को सीएससी लाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार शाम छह बजे की है। गांव निवासी रईस अहमद ने बताया कि उनका छोटा भाई अयान (15) और पड़ोस का सितारुद्दीन (14) गांव के बाहर खेत में खेल रहे थे। उनका घर गांव के बाहर खेत में है। इस दौरान दो सियारों ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों के चीखने पर रईस अहमद उन्हें बचाने को मौके पर पहुंचे। सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। गांव के लोग जुटने पर दोनों सियार खेतों की ओर चले गए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन