{"_id":"628556bbbb44427abd72e16f","slug":"two-storey-house-of-gangster-accused-salim-qureshi-attached-pilibhit-news-bly485329521","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के अरोपी का दो मंजिला एसडीएम ने घर किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के अरोपी का दो मंजिला एसडीएम ने घर किया कुर्क
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव खमरिया दलेलगंज में बुधवार को गैंगस्टर के आरोपी सलीम कुरैशी का एसडीएम ने दो मंजिला घर कुर्क कर ताले डाल दिए हैं। डीएम के पास आरोपी को पेश होकर ब्यौरा देना होगा, इसके बाद घर छूट सकेगा।
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को अमरिया के एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार जनार्दन सिंह, सीओ सदर लल्लन सिंह, जहानाबाद इंस्पेक्टर के साथ फोर्स लेकर पहुंचे। इसके बाद गिरोह बंद और समाज क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम के तहत सलीम कुरैशी का घर कुर्क कर ताला डाल दिया गया। इसकी जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई। कुर्क किया गया दो मंजिला मकान 80 वर्ग गज में बना हुआ है। इसकी कीमत 1083974 रुपये की बताई गई है। कुर्क मकान को लेकर आरोपी को डीएम कोर्ट में अपना पक्ष रखकर मकान का ब्यौरा देना होगा ताकि मकान छोड़ा जा सके। ब्यौरा नहीं देने तक मकान कुर्क रहेगा।