{"_id":"69a200ac1b589ec84205e481","slug":"two-sleeper-buses-and-another-vehicle-seized-four-challaned-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154627-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो स्लीपर बसें और एक अन्य वाहन सीज, चार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो स्लीपर बसें और एक अन्य वाहन सीज, चार का चालान
विज्ञापन
स्लीपर बस के कागजों को चेक करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंंद्र सिंह ने जिले के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर दो स्लीपर बसों सहित तीन वाहनों को सीज किया है। साथ ही चार अन्य वाहनों का चालान कर उन पर जुर्माना लगाया है।
होली पर घर आने वाले यात्रियों को स्लीपर बसों और अन्य वाहनों में मनमाने तरीके से बैठाया जा रहा है। किराया भी अधिक वसूला जा रहा है। इसको लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में नियमों को रौंद रहीं स्लीपर बसें, किराये में भी मनमानी बढ़ोत्तरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने जिले के मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रहीं दो स्लीपर बसों को सीज करते हुए एक ऑटो को भी सीज किया।
इसमें एक बस ऐसी भी संचालित मिली, जो कि विभागीय आंकड़ों में ब्लैक लिस्टेड थी। परमिट समाप्त वाले दो यात्री वाहन भी संचालित मिले। इन पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, नियमों की अनदेखी कर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सफर करा रहे दो अन्य वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। संवाद