फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two sanitation workers suspended for getting work done from private employee

Pilibhit News: निजी कर्मचारी से काम कराने वाले दो सफाई कर्मचारी निलंबित

Wed, 28 Jan 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two sanitation workers suspended for getting work done from private employee
पीलीभीत। ग्राम पंचायत में निजी कर्मचारी से सफाई कराने वाले दो कर्मचारियों को डीपीआरओ ने निलंबित करते हुए उनपर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डीपीआरओ के निरीक्षण में मामला सामने आया।
विज्ञापन

जिले की अधिकांश ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी निजी कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत में सफाई कार्य को करा रहे है। इससे ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लगातार इसको लेकर अफसरों से शिकायतें भी की जा रही है। 22 जनवरी को पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिला मुख्यालय से अधिकांश अफसर शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डीपीआरओ रोहित भारती ने इस दौरान पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र की राजस्व ग्राम रुरिया ताल्लुक गजरौला व कढ़ेरचौरा ताल्लुक गजरौला का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रुरिया ताल्लुक गजरौला में तैनात सफाई कर्मचारी अरविंद कुमार के स्थान पर निजी कर्मचारी सचिन व कढ़ेरचौरा ताल्लुक गजरौला के सफाई कर्मचारी इकबाल के स्थान पर शिवम नाम का युवक कार्य करते हुए मिला। डीपीआरओ के पूछने पर हकीकत सामने आ गई। कर्मचारियों की ओर से उच्चाधिकारियों को अवकाश के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई।

अधिकारियों की आदेशों की अवहेलना व कार्याें में लापरवाही पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर उनपर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ही सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। पूछने पर इस मामले का खुलासा हो गया था कि सफाई कर्मचारी निजी कर्मचारी से सफाई कराते आ रहे हैं। इसके बाद दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed