फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two People Dead and Seven Injured as Massive Truck-Car Collision on Bareilly-Pilibhit Highway

Pilibhit News: पीलीभीत-बरेली हाईवे पर ट्रक और वैन की भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

Sat, 18 Apr 2026 07:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 07:58 AM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक और वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two People Dead and Seven Injured as Massive Truck-Car Collision on Bareilly-Pilibhit Highway
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक और इको वैन की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में शहर के लेखराज चौराहा निवासी रजत पटेल, जहानाबाद क्षेत्र के अजीत पटेल व वाराणसी के अंबारपुर गोराई निवासी संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक यात्री घायल भी हुआ है। वैन में सवार अन्य लोग मामूली चोटिल हुए, जो अपनों घरों के लिए निकल गए।

विज्ञापन


जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार देर रात हादसा हुआ। बरेली से सवारियों को लेकर पीलीभीत आ रही इको वैन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखचे उड़ गए। बताया गया कि वैन में करीब 12 यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्री रास्ते में नवाबगंज में उतर गए थे। ललौरीखेड़ा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से वैन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी रही। हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


हादसे में सुनगढ़ी के गुलखेर खां के लेखराज चौराहा बाग निवासी रजत पटेल (30), जहानाबाद के सिया बड़ी पट्टी निवासी अजीत पटेल (28) की मौत हो गई। वहीं, वाराणसी के संजय कुमार (32) और मृतक रजत का भाई विक्की गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद वैन चालक भागा 
इस हादसे में वैन में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जो घर के लिए चले गए। वैन का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शादी की तैयारियां मातम में बदलीं
पीलीभीत-बरेली हाईवे पर हुए हादसे ने वैसे तो कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं, लेकिन मृतक जहानाबाद के सिया बड़ी पट्टी निवासी अजीत पटेल के परिजन को और अधिक गहरा दुख हुआ। अजीत के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और एक मई को अजीत की बरात जानी थी, लेकिन हादसे ने शादी से पहले ही उसकी जिंदगी छीन ली। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed