फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two parties clashed over land dispute panic spread due to firing of several rounds in Pilibhit

Pilibhit News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत, महिला घायल

Wed, 12 Mar 2025 11:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

बरेली-बीसलपुर मार्ग के भड़रिया मोड़ पर बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Two parties clashed over land dispute panic spread due to firing of several rounds in Pilibhit
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बरेली मार्ग के भड़रिया मोड़ पर विवादित जमीन पर दुकान बनाने के विवाद में बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हुई। बरेली से आए युवाओं ने हवाई फायरिंग भी की। घटना में एक महिला गंभीर घायल हुई है। इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष पर 30 हजार रुपयों की लूट का आरोप भी लगा है। 

विज्ञापन

 
कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बरेली मार्ग के भड़रिया मोड़ पर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगीपुर अकोला निवासी अवनीश कुमार और बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली की हेमा देवी ने पास-पास में भूखंड खरीदे हैं। अवनीश कुमार ने अपने उस भूखंड पर दुकान बना ली है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली में नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस के छापे की कहानी, कहां पर चूक गए एसएसपी मणिकांत मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष का आरोप है कि अवनीश ने उनके भूखंड के कुछ हिस्से पर भी अवैध कब्जा कर लिया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने 10 मार्च को दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान भी किया था। मंगलवार शाम भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। बुधवार को बरेली के लोगों ने मौके पर पहुंच कर पहले पक्ष के लोगों से विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

अवनीश की पत्नी घायल 
मारपीट में अवनीश की पत्नी नन्ही देवी घायल हो गई। नन्ही देवी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने तमंचे की बटों से पीटा और उनका पर्स छीन लिया। इसमें 30 हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि मारपीट के बाद बरेली से आए दूसरे पक्ष ने लोगों ने तमंचों से हवाई फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई। चार राउंड फायरिंग की। 

फायरिंग के दौरान प्रथम पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया। फायरिंग के बाद बरेली के लोग कार पर सवार होकर चले गए। एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। घायल नन्ही देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed