फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two parties clashed in front of investigating officers

Pilibhit News: जांच अधिकारियों के सामने ही भिड़े दो पक्ष

Mon, 19 Feb 2024 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of investigating officers
बीसलपुर के गांव चुरा सकतपुर के उच्च प्राथमिक विदयालय में ग्राम पंचायत से संब​धित जांच करते अ​धि
चुर्रासकतपुर और परसिया में शिकायत की जांच करने पहुंचे थे अफसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर/चुर्रासकतपुर। चुर्रासकतपुर और परसिया में जांच करने पहुंचे जांच अधिकारियों के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़ा होते-होते बचा। विवाद के बाद जांच अधिकारी चले गए।
ग्राम पंचायताें के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर सोमवार को डीपीआरओ सतीश कुमार, डीडीओ हवलदार सिंह, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णा देवी चुर्रासकतपुर गांव जांच करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में दोनों पक्षों के बयान लिए।
विज्ञापन

उधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव की टीम ने गांव परसिया के प्राथमिक विद्यालय में दोनों पक्षों के बयान लिए। गांव में घूमकर विकास कार्य देखे। अधिकारी जांच कर ही रहे थे, कि तभी शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। प्रधान पक्ष ने झूठी शिकायत करने की बात कही। जबकि शिकायत करने वाले अपने आरोपों को सही बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। जिला गन्नाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed