{"_id":"67faa853bf66848ace03b8cf","slug":"two-killed-four-injured-in-separate-accidents-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134064-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल दिव्यांश।संवाद
बीसलपुर। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को देर रात हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी पप्पू ने बताया कि उनके पिता बाबू राम (55) शनिवार को देर रात शाहजहांपुर के थाना पुवाया के ग्राम बड़ा गांव से मोपेड पर सवार होकर लौट रहे थे। मोपेड पर कस्बा बरखेड़ा निवासी उनके रिश्तेदार प्यारेलाल भी थे। रास्ते में थाना बिलसंडा क्षेत्र के कस्बा ईटगांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन आ गए थे।
उधर, नगर में उप निबंधक कार्यालय के सामने देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार कस्बा बिलसंडा निवासी विवेक कुमार और हर्षित कुमार घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। इनमें से एक घायल बीसलपुर कोतवाली के गांव चुटकुना निवासी करन कुमार (25) पुत्र रीत राम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों में गांव चूटकना निवासी दिव्यांश कुमार और धरमवीर शामिल है। घायलों को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ गए थे। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। हादसों में तीनों बाइकें बुरी तरह से टूट गई है ,जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।