फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two homes theft , attempted theft in two

दो घरों में चोरी, दो में चोरी का प्रयास

Thu, 10 Sep 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two homes theft , attempted theft in two
मंगलवार की रात चोरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
एविन जॉन और मोहल्ला जोशी टोला निवासी ओमप्रकाश के मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान उड़ा दिया। ओमप्रकाश के घर से 15 सौ रुपये की नगदी समेत करीब पांच हजार का सामान चोरी हुआ। एविन जॉन परिवार समेत केरल में हैं। इसलिए चोरी गए सामान का पता नहीं लग सका। वहीं आवास विकास कॉलोनी निवासी व्यापारी रजनीश यादव और जोशी टोला निवासी सत्यपाल के घर भी चोरी का प्रयास हुआ। पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी एविन जॉन कंप्यूटर क्लासेज चलाते हैं। पिता पोमनी केरल में पादरी हैं। पिता की तबियत खराब होने पर एविन 15 दिन पहले परिवार समेत केरल चले गए। मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। बुधवार को आसपास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उनके एक परिचित को लेकर घर के अंदर गई तो वहां रखा सारा सामान बिखरा मिला। फिलहाल पुलिस ने मकान के गेट पर परिचित का ताला डलवा दिया है और घटना की सूचना मोबाइल से गृहस्वामी को दी है। दरोगा वीके शर्मा ने बताया कि गृहस्वामी को पीलीभीत आने में अभी हफ्ते भर कर समय लगेगा।
मोहल्ला जोशी टोला निवासी ओमप्रकाश के मकान का ताला तोड़कर चोर 15 सौ रुपये, सोने का नाक का फूल व एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया था। बुधवार को दसवां होने के कारण वह परिवार समेत पैतृक गांव थाना न्यूरिया के रंपुरा गए थे।
00
इन घरों में किया चोरी का प्रयास  
आवास विकास कॉलोनी निवासी व्यापारी रजनीश यादव की मोहल्ला नखासा में मोबाइल शॉप है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात चोर उनके घर घुस आए। बरामदे में सो रहे नौकर छोटू की चोरों पर नजर पड़ गई। उसके शोर मचाने पर चोर छत से होते हुए भाग निकले। वहीं मोहल्ला जोशीटोला निवासी सत्यपाल के मकान का ताला तोड़ दिया, लेकिन घर में कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिसे चोर ले जाते। सत्यपाल ने बताया कि वह मोहल्ले में स्थित दूसरे मकान में रहते हैं।
000
गश्त न होने से मोहल्लेवालों में रोष
मोहल्ला जोशी टोला और आवास विकास कॉलोनी वासियों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी, लूट का ग्राफ कम रहे। इसलिए पुलिस पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती।

वर्जन...
आवास विकास कॉलोनी में एविन जॉन के घर चोरी की सूचना मिली थी। दरोगा वीके शर्मा मौके पर गए थे। परिवार वाले घर पर नहीं हैं। इसलिए कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अन्य स्थानों पर चोरी या चोरी के प्रयास की जानकारी उन्हें नहीं है।  
- पीके दूबे, कार्यवाहक कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed