{"_id":"6830b9c3817823f9820e5a27","slug":"two-groups-are-active-one-is-saying-conversion-while-the-other-says-it-is-a-land-related-dispute-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136513-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो गुट सक्रिय, एक कह रहा धर्मांतरण तो दूसरे ने बताया जमीन से जुड़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो गुट सक्रिय, एक कह रहा धर्मांतरण तो दूसरे ने बताया जमीन से जुड़ा विवाद
Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा से सटे टाटरगंज उर्फ सिंघाडा, बैल्हा और वमनपुरी आदि गांवों की चर्चा पीलीभीत ही नहीं प्रदेश की राजधानी तक है। वजह है, धर्मांतरण और ईसाई बने सिख समाज के लोगों की घर वापसी। पुलिस व प्रशासन चौकन्ना है। हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इन गांवों में अब दो गुट बन गए हैं। एक गुट धर्मांतरण की बात कह रहा है तो दूसरा इसे जमीन के विवाद से जोड़कर देख रहा है।
ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर कौसिंल के प्रदेश अध्यक्ष/ लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने 16 मई को पूरनपुर में प्रेस वार्ता कर नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्मांतरण का खेल चलने की बात कही थी। दो हजार से अधिक लोगों को लालच देकर और जबरन ईसाई बनाए जाने की बात कही थी। इस संबंध में उन्होंने उसी दिन डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अभिषेक यादव से मुलाकात भी की थी। 160 परिवारों की सूची भी पुलिस और प्रशासन को सौंपने की बात कही थी। डीएम ने पूरनपुर एसडीएम को इन गांवों में भेजकर जांच कराई। प्रशासन ने हाल-फिलहाल में धर्मांतरण की किसी भी घटना से इन्कार किया था।
धर्मांतरण की बात सामने आने पर विहिप पदाधिकारियों ने बैल्हा, टाटरगंज उर्फ सिंघाडा और वमनपुरी आदि गांवों का भ्रमण किया। ईसाई बन चुके सिख परिवारों को घर वापसी के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को विहिप की ओर से टाटरगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले इसे घर वापसी का नाम दिया गया। हालांकि, बाद में कार्यक्रम में लोगों को सिख धर्म के इतिहास और धर्म के प्रति ईमानदार रहने का संकल्प दिलाने की बात कही गई। संवाद