फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two government Ayurvedic hospitals with the help of one pharmacist

Pilibhit News: दो राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एक फार्मासिस्ट के सहारे

Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two government Ayurvedic hospitals with the help of one pharmacist
आयुर्वेद अस्पताल रम्पुरा नत्थू में चिकित्सक की सीट पर मौजूद फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : 1
बरखेड़ा। दो राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एक फार्मासिस्ट के सहारे संचालित हो रहे हैं। दोनों अस्पतालों पर कोई चिकित्सक नहीं है। कई महीनों तक चिकित्सक के अवकाश पर रहने से 24 से अधिक गांवों के मरीज प्रभावित हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर एवं अमखेड़ा लखनऊ के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालोंं में एक चिकित्सक की नियुक्ति थी। वह दोनों अस्पतालों में तीन-तीन दिन मरीजों को देखते थे। उनके मेडिकल अवकाश जाने से दोनों अस्पतालों पर अब मरीज देखने के लिए कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विभाग के उच्चाधिकारियों ने दोनों अस्पताल में एक फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह को ड्यूटी पर तैनात कर दिया है। वह दोनों अस्पतालों में मरीजों को तीन-तीन दिन देखकर दवा देने का कार्य करेंगे। इन दोनों राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों के अंतर्गत ज्योरहा कल्यानपुर, इमलिया, बरगदा, सिमरिया ताराचंद, गाजीपुर मुगल, खमरिया, पंडरी, फुटाकुआं, कुर्रैया, रम्पुरा नत्थू, भोपतपुर, बर्रामऊ, मसीत, गंजरहा, प्रतापडांडी, गंगापुरी, पिपरा खास आदि गांवों के लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए प्रभावित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


---------------
फोटो-4
नियमित चिकित्सक के न बैठने से गांव के लोगो को इलाज से वंचित रहना पड़ता है। चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति जल्द होनी चाहिए।
- राजेश कुमार

----------------

जब-जब अस्पताल गया तो चिकित्सक नहीं मिले। वार्ड बॉय ने ही दवा दी है। इस अव्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
- हरीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed