फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two godowns of prakash agro seized

डेढ़ करोड़ की बकाएदारी पर प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम जब्त

Fri, 04 Aug 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 04 Aug 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Two godowns of prakash agro seized
prakash agro
डेढ़ करोड़ रुपये की बकाएदारी अदा न करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम जब्त किए हैं। इसके अलावा एक  मकान को भी कब्जे में लिया जाएगा। डीएम के आदेश पर बैंक अफसरों की कार्रवाई के दौरान किसी तरह की शांति व्यवस्था न बिगड़ सके। इसके लिए भारी पुलिस एवं पीएसी तैनात रही। न्यू फैक्ट्री भूमि एवं बैल्डिंग मेसर्स प्रकाश एग्रो सीड्स के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में डेढ़ करोड़ रुपये की बकाएदारी थी। मार्च 2015 में लिए गए लोन की इस बकाएदारी को चुकता करने के लिए फर्म के मालिक को नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। अपनी बकाएदारी को लेकर बैंक ने प्रक्रिया तेज की। जिसके बाद डीएम ने प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम और एक मकान को जब्त करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर बीओबी के मुख्य प्रबंधक दीपक चंद्रा, वरिष्ठ प्रबंधक तेजवीर सिंह गोदामों पर कब्जा लेेने पहुंचे। इस दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम के अलावा पांच एसआई, दो हेड कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, पांच पुरुष कांस्टेबल और डेढ़ सेक्शन पीएसी साथ रही। सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बैंक अधिकारियों ने बरहा और नौगवां पकड़िया स्थित दो गोदामों पर अपना कब्जा लिया। मुख्य प्रबंधक तेजवीर सिंह ने बताया कि दो गोदाम के अलावा एक मकान को भी जब्त करने के आदेश हुए है। हालांकि अभी मकान को जब्त नहीं किया गया है। जब्त किए गए गोदामों की सेल के बाद अगर बैंक का रुपया चुकता नहीं होता है, तो मकान को भी जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed