फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two girls from the same village have gone missing in Pilibhit

Pilibhit News: एक ही गांव की दो सहेलियां हुईं लापता, दिल्ली में मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 17 Dec 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Dec 2025 12:00 AM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हो गईं। दोनों एक ही गांव की रहने वाली हैं और आपस में सहेलियां हैं। परिजनों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two girls from the same village have gone missing in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों के एक साथ लापता हो गई। दोनों आपस में सहेलियां हैं। किशोरियों के अचानक लापता हो जाने से परिजन चिंतित हैं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस की मदद ली है। पुलिस ने एक किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश तेज कर दी। किशोरियों की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है।

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री 12 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान जानकारी मिली कि गांव की ही उसकी पुत्री की एक सहेली भी उसी दिन अपने घर से लापता हो गई है। दोनों किशोरियों के एक साथ गायब होने की सूचना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। 
विज्ञापन


परिजन थाना गजरौला पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि किशोरियों की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें लगी हैं। आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली है। जल्द ही किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed