फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two drivers are not being sent even for long distances, there is a risk of accident

Pilibhit News: लंबी दूरी पर भी नहीं भेजे जा रहे दो चालक, हादसे का खतरा

Tue, 19 Aug 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two drivers are not being sent even for long distances, there is a risk of accident
पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड से कई बसों का संचालन लंबी दूरी पर किया जा रहा है। मगर, इन बसों पर एक चालक को ही भेजा जा रहा है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर कई अफसरों से शिकायत भी की गई, इसके बाद भी चालकों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 117 बसों का संचालन हो रहा है। मौजूदा समय में रोडवेज डिपो पर स्वयं के 17, जबकि संविदा के 180 चालक कार्यरत है। जिनसे बसों का संचालन कराया जा है। शासन का आदेश है कि 600 किमी की दूरी तक जाने वाले बसों पर दो चालकों का भेजना अनिवार्य है। जिससे इनका संचालन सुगमता से हो सके। वहीं चालक को बस संचालन के दौरान आराम मिल सके और होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके। स्थानीय डिपो से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ,वाराणसी आदि लंबी दूरी के लिए बसों का संचालन है। इनकी दूरी लगभग 600 किमी के आसपास ही है। इसके बाद भी अफसर लंबी दूरी जाने वाले मार्ग पर एक ही चालक को भेजकर यह दूरी तय कराई जा रही है। ऐसे में चालकों को आराम न मिलने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

----------
अफसरों की लापरवाही दे सकती है बड़े हादसे को दावत
डिपो के चालक और परिचालकों ने बताया कि कई बार नींद न पूरी होने पर वह रास्ते में पड़ने वाले ढाबों पर रुककर थोड़ा आराम करते हैं। ऐसे में जब बस देरी से डिपो पर पहुंचती है, तब चालक को विभागीय अफसर जिम्मेदार ठहराते हैं। दिल्ली तक करीब 620 किमी दूरी तय करनी होती है। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

दिल्ली मार्ग की दूरी सही है। इसलिए इस मार्ग पर एक चालक को भेजा जाता है। जबकि कुछ एक जगह की दूरी अधिक है। जहां दो चालक भेजे जा रहे हैं। -पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed