{"_id":"5e498e858ebc3ee5a554ab55","slug":"two-constable-suspended-in-carelessness-during-nrc-caa-protest-pilibhit-news-bly3961924123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी और सीएए के विरोध मामले में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित, एक और प्रदर्शनकारी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी और सीएए के विरोध मामले में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित, एक और प्रदर्शनकारी को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एनआरसी और सीएए के विरोध के नाम पर बिना अनुमति भीड़ जमा होने के मामले में प्रदर्शनकारियों पर कानूनी कार्रवाई के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी विभागीय शिकंजा कसा गया। एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनको क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी नहीं लग सकी थी। इधर, कोतवाली पुलिस ने एक और प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार कर चालान किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की सख्ती से प्रदर्शनकारियों में खलबली मच गई। बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे हैं।
मोहल्ला शेर मोहम्मद के एक प्लाट पर बृहस्पतिवार को सीएए-एनआरसी का विरोध करने को महिला-पुरुषों की भीड़ अचानक जुट गई थी। अनुमति न होने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती करते हुए उनको हटवा दिया था। शनिवार को इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, भाकपा माले नेता कृष्णा अधिकारी, किसान मजदूर पार्टी जिलाध्यक्ष यूसुफ मलिक समेत 33 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ संगीन धारा में एफआईआर दर्ज कर पांच प्रदर्शनकारी जेल भेज दिए गए थे। कमल्ले पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर अचानक भीड़ जुटने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक नहीं थी। ऐसे में गश्त पर भेजे गए सिपाहियों का जवाब तलब किया गया था। रविवार को एसपी अभिषेक दीक्षित ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले दो सिपाही अंकित कुमार और देवेश कुमार को निलंबित कर दिया। उन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। इधर, दर्ज की गई एफआईआर में कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को भी कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ को दबिश देती रही। इसमें एक अन्य आरोपी मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी मेडिकल स्टोर संचालक जुबैर पुत्र साबिर को गिरफ्तार किया गया। बताते हैं कि प्रदर्शन में उसकी भी अहम भूमिका रही थी। पूछताछ के बाद रविवार को जुबैर को चालान कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की तावड़तोड़ कार्रवाई से खलबली मच गई। नामजद किए गए आरोपी खुद के बचाव को जुगत भिड़ाने में लगे हुए हैं। अफसर सख्त कार्रवाई का मन बनाए हैं।
मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर दो सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। क्षेत्र गश्त में ड्यूटी के बावजूद उनको इसका कोई पता नहीं था। मामले में सख्त कार्रवाई होगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी