फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   two children killed and father injured due to high speed pickup hits bike in pilibhit

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम भाई-बहन की मौत, पिता घायल

Tue, 23 Sep 2025 09:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 09:09 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। बाइक चला रहे बच्चों के पिता घायल हो गए। 

विज्ञापन
two children killed and father injured due to high speed pickup hits bike in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर मंगलवार शाम पिकअप की टक्कर लगने से पिता के साथ बाइक से जा रहे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वेदपाल के हेलमेट लगाए होने के कारण उनके सिर में चोट नहीं आई। उधर, हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूमों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसा मचवाखेड़ा-ज्योर्हकल्याणपुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सतरापुर निवासी वेदपाल मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में स्थित अपनी ननिहाल गए थे। वेदपाल अपने साथ दो छोटे बच्चों, आस्था (6 साल) और पुत्र हार्दिक (4 साल) को भी ले गए थे। दिन भर रुकने के बाद वह शाम चार बजे लौट रहे थे।
विज्ञापन


पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर पहुंचने पर मचवाखेड़ा-ज्योर्हकल्याणपुर के बीच अचानक पीलीभीत की ओर से आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पिकअप के साथ घसीटती हुई सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को देख मची चीख-पुकार 
हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद खाई में पड़े दोनों मासूमों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

घायल वेदपाल के हेलमेट लगाए होने के कारण सिर में चोट नहीं आई। उन्हें सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मासूमों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में पिकअप के तेज रफ्तार में होने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed