फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Turtle speed up the work of the broad gauge

कछुआ गति से हो रहा ब्राडगेज का काम

Sun, 10 Jul 2016 10:44 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Turtle speed up the work of the broad gauge
rail
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज कंवर्जन कार्य एक बार फिर पटरी से उतरता नजर आ रहा है। अब ठेकेदारों के बीच आपसी तालमेल न होना और बरसात काम में रोड़ा बनी हुई है। धीमी गति से हो रहे कार्यों को लेकर लोगों की मायूसी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कंवर्जन कार्य केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभू के आने के बाद तेजी से शुरू हुए थे। एक जनवरी को पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्लाक लेने के बाद युद्धस्तर पर मीटरगेज पटरियों के उखाडने के साथ इस पर बड़ी रेल लाइन की पटरियां भी बिछा दी गई है। देवहा पुल समेत रेल मार्ग पर पडने वाले पुल, पुलियों का भी काम तेजी से शुरू किया था। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बेस लाइन, पिट लाइन समेत 600 मीटर लंबे प्रस्तावित प्लेटफार्म का काम भी शुरू हुआ था। हालांकि टै्रक संबंधी कार्य तो काफी तेजी से चल रहे हैं, लेकिन प्रस्तावित प्लेटफार्म के काम की गति अभी भी थमी चल रही है। इसको लेकर होने वाले कार्यों पर गौर करें तो यहां प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर ठेकेदार द्वारा बिना किसी से राय मशविरा कर रातों रात पूरे प्लेटफॉर्म पर मिट्टी डलवा दी गई। हालांकि मिट्टी डालने का काम तबसे ही बंद पड़ा है, लेकिन प्लेटफार्म पर फैली मिट्टी अब दूसरे कामों में रोड़ा बनती नजर आ रही है। प्लेटफार्म को प्रस्तावित प्लेटफार्म में परिवर्तित करने को लोहे के पिलर, हाइड्रोलिक जैक आदि सामान आ चुका है, लेकिन प्लेटफार्म पर फैली बेतरतीब मिट्टी हटने के बाद ही यह काम शुरू हो सकेगा। ब्राडगेज कार्य से जुड़े एक ठेकेदार ने बताया कि प्लेटफार्म तैयार करने को सामान आ चुका है, लेकिन बिना राय मशविरा काम होने से दिक्कतें आ रही हैं। ट्रांसपोटेशन तक के लिए जगह नहीं है। हालांकि इस संबंध में जब स्थानीय रेल अफसरों से पूछा गया कि उन्होंने इस मामले में बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed