{"_id":"7d33fe1a38bb7b43d5882453fabd2c07","slug":"trivia-contest-winner-participants-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित
Pilibhit
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र युवा परिषद के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डांस व संगीत प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
शहर के एक बैंक्वेट हाल में शनिवार को हुए समारोह में 19 अप्रैल को हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें नेहा, वंदना शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अजय यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ सपा नेता रत्नेश गंगवार व रामऔतार यादव ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डांस व संगीत प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें तमाम प्रतिभागियों ने भाग लिया। परिषद के अध्यक्ष सतीश गोस्वामी ने प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रथम दस विजेताओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने की घोषणा की। समारोह में सौरभ सक्सेना, उपाध्यक्ष लखवीर सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मुनेंद्रपाल, मानपाल वर्मा आदि ने विद्यार्थियों से आगे बढने का आहवान किया। हरिओम गंगवार, अमित गंगवार, नरेंद्र गोस्वामी, पुरुषोत्तम यादव, आकांक्षा दुबे, गुलिस्ता खान, हरगोविंद गंगवार, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन