फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transport Commissioner has Inspection of development works

परिवहन आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Fri, 22 Jan 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 22 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Transport Commissioner has Inspection of development works
जिले के नोडल अधिकारी/ परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान एएनएम सेंटर में किसी की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई, साथ ही बिजली के कनेक्शन बढ़ाने को कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार शाम पीलीभीत पहुुंचे थे। रात को बैठक के बाद सुबह उन्होंने निरीक्षण की शुरूआत महिला जिला अस्पताल से की। ओपीडी देखने के बाद उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान लेवर रूम के हाल में भर्ती सभी आठ महिलाओं के पुत्र होने पर उन्होंने हैरानी जताई और आशंका जताई की जिले में भ्रूण परीक्षण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को टीम बनाकर पूरे जिले में इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दवा का स्टाक चेक किया। इसमें 60 लाख की दवा खरीदना पाया गया जो अब तक की आवश्यकता से अधिक थी। इस पर उन्होंने इसकी जांच कराने और जरूरत के हिसाब से दवा खरीदने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी चेक की और कुछ दवाओं के एक्सायर होने में छह माह से कम समय होने पर उन्हें हटवाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के उन्होंने कलेक्ट्रेट में बन रहे वाणिज्यकर भवन और ड्रमंड कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण चेक किया। निर्माण की जांच के साथ ही मरौरी ब्लाक मुख्यालय, आरईएस व पीडब्ल्यूडी कार्यालय देखा। आरईएस में कंडम वाहनों को नीलाम करने के निर्देश दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी की सेवा पुस्तिका में पिछले 20 सालों से कोई भी सीएल अंकित न होने पर बाबू की फटकार लगाई। उनके साथ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, आरईएस के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सहित कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद। क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव सुंदरपुर पहुंचकर नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक ने नाली, सीसी रोड, शौचालय उनमें लगे दरवाजों आदि की गुणवत्ता देखी। इसके बाद चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव की एएनएम के सेवानिवृत्त होने के बाद दूसरी की तैनाती न होने पर सीएमओ से नाराजगी व्यक्त की। गांव में लड़कियों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली लेकिन बीएसए और डीआईओएस दोनो की संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर दोनों को स्कूल आने वाली और पढ़ाई छोड़कर घर बैठने वाली लड़कियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


और धरी रह गईं रात्रि विश्राम की तैयारियां
शासन के निर्देश पर नोडल अधिकारी को गांव में रात्रि विश्राम कर विकास कार्यों की हकीकत परखने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक शुक्रवार को गांव का निरीक्षण कर शाम को ही लखनऊ रवाना हो गए। उनके चले जाने से रात्रि विश्राम की तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed