फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train speed test

त्रिवेणी एक्सप्रेस की समय सारिणी आते ही बरेली-टनकपुर के बीच हुआ स्पीड ट्रायल

Thu, 14 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
train speed test
पीलीभीत जंक्शन पर स्पीड ट्रायल करते हुए पहुंची मालगाड़ी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दो फरवरी से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी होने के बाद बुधवार को बरेली-टनकपुर के बीच मालगाड़ी दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया गया। जंक्शन पर खड़े छह कोच भी टनकपुर भेज दिए गए। बताया जा रहा है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने के लिए भी रेलमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी रेलवे बोर्ड जन शताब्दी एक्सप्रेस की समय सारिणी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट काल में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में लंबे रूट की कुछ ट्रेनें चला दी गई थीं, मगर पीलीभीत से किसी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ। ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को मायूूसी हाथ लगी थी। तीन माह पूर्व इज्जतनगर मंडल कार्यालय से पीलीभीत वाया टनकपुर ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद अधिकारी भी जल्द ही ट्रेनों के संचालन के कयास लगा रहे थे। रेलवे बोर्ड ने भी इस रूट पर ट्रेनें चलाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर गहनता से विचार किया। अब दो फरवरी से त्रिवेणी एक्सप्रेस को पूर्व निर्धारित समय पर चलाने की हरी झंडी दे दी गई है। इसकी समय सारिणी भी एक दिन पूर्व जारी कर दी गई थी। बुधवार को जंक्शन पर अधिकारी ट्रेन के आवागमन को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। बरेली से मालगाड़ी को स्पीड ट्रॉयल के लिए दौड़ाया गया। यह पीलीभीत जंक्शन पर 13:55 बजे पहुंची। इसके बाद 14:05 मिनट पर टनकपुर के लिए रवाना हो गई। जंक्शन पर खड़े छह कोच भी टनकपुर के लिए भेज दिए गए। यह कोच त्रिवपेणी एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल्द दौड़ सकती है जन शताब्दी एक्सप्रेस
टनकपुर से जन शताब्दी एक्सप्रेस चलाने के लिए कुछ दिन पहले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से सिफारिश की थी। इस पर रेलमंत्री ने पत्र जारी करते हुए जल्द ही जन शताब्दी एक्सप्रेस चलाने की अनुमति दे दी है। हालांकि रेलवे की ओर से अभी त्रिवेणी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की गई है। रेल प्रशासन में जन शताब्दी एक्सप्रेस भी फरवरी में चलने की चर्चा हो रही है। रेल महकमा भी दूसरी ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पहले से चल रही ऊना एक्सप्रेस और अन्य सवारी गाड़ियों के संचालन पर अभी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर से बरेली जाने पर समय सारिणी
टनकपुर 0000 08:25
खटीमा 08:45 08:50
मझोला 09:07 09:09
पीलीभीत 09:43 09:48
इज्जतनगर 10:38 10:43
बरेली सिटी 11:05 11:10
बरेली 11:20 11:25
बरेली से टनकपुर की समय सारिणी
बरेली 12:15 12:20
बरेली सिटी 12:35 12:40
इज्जतनगर 12:53 12:58
पीलीभीत 13:50 13:55
मझोला 14:23 14:25
खटीमा 14:37 14:42
टनकपुर 15:25 0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed