{"_id":"61c768f50734f4426c6343d4","slug":"traders-will-keep-their-pain-in-front-of-cm-if-given-an-opportunity-pilibhit-news-bly47047626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर अवसर मिला तो सीएम के सामने अपना दर्द रखेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर अवसर मिला तो सीएम के सामने अपना दर्द रखेंगे व्यापारी
विज्ञापन
पीलीभीत के व्यापार भवन में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कपड़ों और जूतों पर नए साल से जीएसटी की दर पांच फीसदी से बढ़कर बारह होने जा रही है। इसको लेकर व्यापारी वर्ग रोष में हैं। उनका कहना है कि कोरोना ने व्यापारियों की कमर तोड़ी अब जीएसटी की मार झेलनी पड़ रही है। पिछले कुछ समय से व्यापारी लगातार नुकसान झेल रहा है। मुख्यमंत्री का पीलीभीत में 30 दिसंबर को आगमन संभावित है। व्यापारियों का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे अपना दर्द सीएम के सामने रखेंगे।
अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि कोरोना में व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ। अब जीएसटी बढ़ने से सामान महंगा होगा जिसका असर बिक्री पर पड़ेगा। एक हजार रुपये के आइटम को जीएसटी से बाहर रखना चाहिए था। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी से बड़े व्यापारियों की तिजोरी भर रही है। छोटा व्यापारी नुकसान उठा रहा है। संगठन के जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, जिलाउपाध्यक्ष विक्रम सिंह आदि ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण में काफी दिक्कतें आती है। कर विभाग में शिकायतें करते हैं जल्द सुनवाई नहीं होती। बिना पंजीकरण वाले लोग मजे मार रहे और जो टैक्स भरते हैं उनको नियमों में बांधा जाता है। रिषभ सिंह, दीपांशु, अलाउद्दीन ने ट्रेनों का मुद्दा उठाया। कहा कि यातायात की सुविधा अच्छी नहीं है। संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन के अनुभव अग्रवाल, निर्मित अग्रवाल, शैली शर्मा, प्रदीप कुुमार, आरिफ अंसारी, मखदूम, संदीप, विमल, सलीम, कासिम, पंकज शर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
सीएम से मिलने का समय मांगा है
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। तीस दिसंबर को वह पीलीभीत आ रहे हैं तो उनसे मिलने का वक्त मांगा है। समय मिलता है तो सीएम के सामने व्यापारियों की मांगें रखी जाएंगी।
विज्ञापन
कपड़ों और जूतों पर जीएसटी नहीं बढ़ाई चाहिए थी। छोटे व्यापारी पहले से ही नुकसान में हैं और अब टैक्स का ज्यादा बोझ पड़ेगा।
- अनूप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
जीएसटी भरने में एक दिन विलंब हो जाए तो जुर्माना लगता है। जीएसटी की प्रक्रिया और आसान बनाने की जरूरत है। कपड़ों और जूतों को एक सीमा तक छूट देनी चाहिए।
- शैली अग्रवाल, जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल