फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor lost control and fell into a ditch, driver died.

Pilibhit News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत

Sat, 30 May 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor lost control and fell into a ditch, driver died.
न्यूरिया। टनकपुर हाईवे पर गांव मैदना के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी संजय (40) के रूप में हुई। परिजन के अनुसार, संजय उत्तराखंड में तरबूज बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली से अकेले वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव मैदना के पास हाईवे किनारे उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तब वे मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुभाष मावी का कहना है कि मृतक के परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed