फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor did not leave even with money, farmer reached to complain to SP after consuming poison

पैसा लेकर भी नहीं छोड़ा ट्रैक्टर, जहर खाकर एसपी सेशिकायत करने पहुंचा किसान

Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tractor did not leave even with money, farmer reached to complain to SP after consuming poison
जहर खाने के बाद जिला अस्पताल लाया गया किसान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पुलिस की संवेदनहीनता का एक और मामला सामने आया है, जिसमें सूदखोर से परेशान एक किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया। ब्याज समेत पूरा पैसा लेने के बाद सूदखोर ने जब किसान का ट्रैक्टर नहीं छोड़ा तो उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी तो किसान मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर एसपी से शिकायत करने पहुंचा। हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे भर्ती कराया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया। किसान को गंभीर हालत में बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी 45 वर्षीय किसान मनोज कुमार ने बीसलपुर के सूदखोर हरीश गंगवार के पास आठ माह पूर्व 1.70 लाख में ट्रैक्टर गिरवी रखा था। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए किसान ने रुपये का इंतजाम कर साहूकार को ब्याज समेत सारा रुपया वापस कर दिया। इसके बाद भी सूदखोर और रकम बाकी होना बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर किसान बीसलपुर कोतवाली फरियाद लेकर पहुंचा मगर वहां पुलिस ने नहीं सुनी। इससे आहत होकर मंगलवार को दोपहर एक पौने 12 बजे मनोज कुमार कीटनाशक पीकर एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे। हालांकि एसपी कार्यालय से निकलकर गजरौला के लिए रवाना हो चुके थे। मनोज कुमार किसी को कुछ बता पाते, इससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ने लगी।
सदर कोतवाली के एसआई परवीन कुमार ने किसान की हालत बिगड़ते देख आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किसान को बरेली रेफर कर दिया। किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर सूदखोर हरीश कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला - पुलिस पड़ताल में पता चला कि किसान मनोज कुमार ने ट्रैक्टर हरीश गंगवार निवासी ग्राम बनौसा थाना गजरौला और हाल निवासी मोहल्ला बख्ताबरलाल कस्बा को तीन प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखा था। ब्याज की रकम चुका दी है। फिर भी ट्रैक्टर वापस नहीं किया गया।

सूदखोर गाली गलौज कर किसान को भगा देता था। इससे परेशान होकर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पीड़ित की तहरीर पर बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद कर आरोपी हरीश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed