{"_id":"61abb3ff57dcf111963d29c8","slug":"tractor-collided-with-brother-and-sister-going-to-school-by-sccoty-pilibhit-news-bly468217725","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल छात्र शुभ वर्मा। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले भाई-बहन को एलएच शुगर फैक्टरी के मुख्य गेट से निकल रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया।
शहर के होली चौराहा निवासी प्रीति वर्मा ने बताया की उनकी पुत्री तनिषा वर्मा कक्षा 11 और पुत्र शुभ वर्मा कक्षा दो में लायंस स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार को सुबह स्कूल जाने के लिए दोनों स्कूटी से निकले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन चौराहा स्थित लायंस स्कूल जाने के लिए चीनी मिल रोड से जा रहे थे। इसी दौरान एलएच शुगर फैक्टरी के मुख्य गेट से निकले टैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। लोगों ने गंभीर हालत में दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। हालांकि अब दोनों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रीति वर्मा ने बताया कि उनके पति की कोरोना संक्रमण के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया।

सड़क हादसे में घायल छात्रा तनीषा वर्मा। संवाद- फोटो : PILIBHIT