{"_id":"69efc76a54784886860abeb5","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-three-tigers-walking-on-the-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158253-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीच सड़क पर तीन बाघों की चहलकदमी देख रोमांचित हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीच सड़क पर तीन बाघों की चहलकदमी देख रोमांचित हुए सैलानी
विज्ञापन
पूरनपुर-खटीमा जंगल मार्ग पर चहलकदमी करते तीन बाघ। स्रोत वीडियो ग्रेब
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघों की मौजूदगी सैलानियों के साथ जंगल मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खास बनी हुई है। सोमवार को पूरनपुर-खटीमा जंगल मार्ग पर एक साथ तीन बाघों की चहलकदमी देख वाहनों के पहिए थम गए। करीब एक मिनट तक बाघों का कुनबा मार्ग पर चहलकदमी करता रहा। राहगीरों ने इस रोमांचित दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जंगल और नजदीक के रास्तों से गुजरने वाले मार्गों पर बाघों की बढ़ती गतिविधियां इस बात का संकेत भी हैं। इससे पर्यटन सत्र के दौरान पीटीआर को देश और विदेशों में भी सुर्खियां मिल रही हैं। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघों के जमकर दीदार भी हो रहे हैं। इधर, सोमवार सुबह महोफ रेंज के जंगल के अंतर्गत ऐसा नजारा सामने आया जिसे देखकर मार्ग से गुजर रहे राहगीर रोमांचित हो गए। झाड़ियों से निकले तीन बाघ मार्ग पर आए और चहलकदमी करने लगे। करीब एक मिनट तक बाघ मार्ग पर आगे की ओर बढ़ते रहे। सीमित दूरी बनाकर वाहन सवार भी बाघों को निहारते रहे।
बाघों के इस नजारे को राहगीरों ने अपने-अपने कैमरों में भी कैद किया। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। रेंजर सहेंद्र यादव का कहना है कि बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए जंगल मार्गों पर नियमों का विशेष पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए टीमों को नियमित नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद