{"_id":"5fa5a9288ebc3e9baa35c48e","slug":"tourism-pilibhit-news-bly42608193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको टूरिज्म स्पॉट बनाएगा सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको टूरिज्म स्पॉट बनाएगा सिंचाई विभाग
विज्ञापन
शारदा सागर जलाशय का विहंगम दृश्य
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/माधोटांडा। टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) कब कैंची चला दे, इसी नब्ज को भांपते हुए सिंचाई विभाग की शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने 22 किलोमीटर लंबे शारदा सागर डैम के क्षेत्र में एक नया ईको टूरिज्म स्पॉट बनाने की कवायद शुरू की है। यहां खूबसूरत पार्क के साथ पर्यटकों के ठहरने के लिए हटें समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेगी। मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने को हरी झंडी दे दी है।
जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं। इधर सिंचाई विभाग के अंतर्गत कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां आसानी से पर्यटन को विकसित किया जा सकता है। इसमें बाइफरकेशन और एशिया का पहला मिट्टी से बना 22 किलोमीटर लंबा शारदा सागर डैम का क्षेत्र शामिल है। यह दीगर कि बात है पर्यटन को लेकर सिंचाई विभाग के अफसर पहले से ही मंथन करते रहे हैं, मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। इधर एक बार फिर सिंचाई विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने को कमर कसी है। सिंचाई विभाग की ओर से शारदा सागर डैम के 10.7 किमी यानी कंजिया सिंहपुर गांव की सीमा में विभाग की खाली पड़ी चार एकड़ जमीन पर टूरिज्म स्पॉट विकसित करने की कवायद शुरू की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस नए टूरिज्म स्पॉट पर विभिन्न प्रकार की हटों के निर्माण के अलावा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए खूबसूरत पार्क, पार्किंग आदि बनाया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से भी शारदा सागर डैम में लंबी दूरी तक बोटिंग के लिए मोटर बोट की सुविधा भी इस योजना में शामिल की जा रही है। करीब पांच दिन पूर्व मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने डीएम पुलकित खरे और सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ शारदा सागर डैम का स्थलीय निरीक्षण किया था और पर्यटन को विकसित करने की संभावनाएं तलाशी थीं। मंडलायुक्त ने हरी झंडी देते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त की अनुमति मिलने के बाद सिंचाई महकमे में खुशी देखी जा रही है।
शारदा सागर डैम के 10.7 किमी पर खाली पड़ी विभागीय जमीन पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूरिज्म स्पॉट विकसित करने की कवायद शुरू की जा रही है। मंडलायुक्त ने भी स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। - हरिश्चंद्र यादव, अधिशासी अभियंता, शारदा सागर खंड