{"_id":"3906e3044327b190921a53040969106e","slug":"tomorrow-will-be-the-distribution-of-new-ration-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से होगा नए राशन कार्डों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होगा नए राशन कार्डों का वितरण
पीलीभीत।
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के राशन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद नए राशन कार्डों का वितरण सोमवार से शुरू हो रहा है। वितरण सभी गांव में कोेटेदारों के माध्यम से कराया जाएगा।
नए राशन कार्ड बनाने का काम करीब एक साल से चल रहा था। इस बीच खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने की घोषण से नए राशन कार्डों का काम ठप पड़ गया क्योंकि सभी को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की राशनकार्ड दिए जाने थे। लेकिन शासन ने खाद्य सुरक्षा का काम अब अक्तूबर 2015 तक आगे बढ़ा दिया और पूर्व में चल रहे डाटा फीडिंग के आधार पर बने राशन कार्ड वितरण के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि जिले में लगभग चार लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से 1.93 लाख के नए राशन कार्ड बन चुके हैं। इन राशन कार्डों का वितरण सोमवार से कोटेदारों के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को ही सभी ब्लाक स्तरीय पूर्ति कार्यालयों को राशन कार्ड भेज दिए गए हैं। शेष उपभोक्ताओं की डाटा फीडिंग व राशन कार्ड प्रिटिंग चल रही है जैसे-जैसे राशन कार्ड तैयार होते जाऐंगे वितरण कराया जाएगा।