फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today there will be power failure in Amaria for six hours

अमरिया में आज छह घंटे बिजली रहेगी गुल

Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Today there will be power failure in Amaria for six hours
पीलीभीत। अमरिया उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों और गांवों में बिजली सप्लाई मंगलवार सुबह छह घंटे ठप रहेगी। नई लाइन से जोड़ने के लिए सप्लाई रोकी जाएगी। नई लाइन होने से अमरिया क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। वोल्टेज भी अच्छा मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल अमरिया की लाइन अभी तक असम चौराहे स्थित उपकेंद्र से जुड़ी थी। अब इसे तहसील क्षेत्र के सरदारनगर स्थित नवनिर्मित 220 केवी अमरिया उपकेंद्र से 33 केवी अमरिया विद्युत लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके चलते सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक करीब छह घंटे बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। इस कारण अमरिया उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों और ग्रामों की सप्लाई बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी अमरिया दीपक नेगी ने बताया कि नई लाइन जुड़ने के बाद क्षेत्र में सप्लाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। लाइन अच्छी चलेगी। फॉल्ट कम होंगे और उपभोक्ताओं को वोल्टेज भी अच्छे मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed