फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today Diwali: Lakshmi arrival courtyard every home decorating

दिवाली आज: लक्ष्मी आगमन को सजा हर घर आंगन

Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Today Diwali: Lakshmi arrival courtyard every home decorating
लक्ष्मी आगमन को सजा हर घर आंगन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
खुशहाली और सुख समृद्धि का त्योहार दिवाली रविवार को मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पूर्व घर से लेकर बाजार तक रौनक ही रौनक दिखाई दी। शनिवार को पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। लोगों ने लक्ष्मी गणेश प्रतिमा के साथ पूजन सामग्री व घरेलू सजावट का सामान आदि की जमकर खरीदारी की। 
विज्ञापन

फेस्टीवल सीजन को लेकर करीब सप्ताह भर पहले से ही बाजार में तैयारियां शुरू कर दी गई थी। करवाचौथ, धनतेरस के बाद दीपावली को लेकर भी खास तैयारियां की गई। इसको लेकर दुकानों, शोरूमों को भव्य रूप दिया गया। शनिवार को सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों ने गणेश लक्ष्मी प्रतिमा, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां समेत अन्य घरेलू सजावटी सामान खरीदा। खरीदारी का सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। शहर के स्टेशन रोड, जेपी रोड, सब्जीमंडी आदि में खासी भीड़ रही। शहर में सड़कों किनारे जमीन पर फड़ लगाकर मिट्टी के दीपक व कलश आदि बेचने वालों के पास भी खासी भीड़ रही। इधर दिवाली पर एक दूसरे को शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट व मिठाइयां देने के लिए भी लोगों ने एक दिन पहले से खरीदारी की। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई व गिफ्ट देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

बीसलपुर। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में शनिवार को जमकर बिक्री हुई। बाजारों में संबंधित सामग्री की बिक्री सुबह से ही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक जारी रही। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आर्कषक ढंग से सजाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों को रोशन करने को हुई जमकर खरीदारी
दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए लोगों ने मोमबत्तियां, कंडील, मिट्टी के दीपक, रेडीमेड रंगोली आदि की खरीदारी की। बाजार में कोलकाता, लखनऊ की लक्ष्मी गणेश मूर्तियों की खासी डिमांड रही। बाजार में कोलकाता ब्रांड की कीमत 125 रुपए से तीन हजार रुपए तक रही। कंडील, बंदनवार, रंगबिरंगी झालरों की भी जमकर बिक्री हुई। चायनीज उत्पादों के बहिष्कार के चलते इस बार लोगों ने रुझान स्वदेशी उत्पादों पर अधिक रहा। 
मेवा मिष्ठान की हुई जमकर बिक्री
दिवाली पर्व को लेकर मेवा मिष्ठान की भी जमकर बिक्री हुई। इस पर्व पर उपहार देने की परपंरा भी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। यहां लोगों ने मिठाई व ड्राईफ्रूट की भी खरीदारी की। रेडीमेड गिफ्ट पैक के अलावा हैंडमेड गिफ्ट पैक की खासी डिमांड रही। 

आतिशबाजी बाजार पर पड़ सकता है फर्क 
दीपावली पर आतिशबाजी न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। मगर कहा जा रहा है कि इस बार आतिशबाजी का बाजार पिछले सालों की अपेक्षा कुछ सूना है। एक तरफ प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के खिलाफ अभियान व दूसरी तरफ पिछले साल के मुकाबले आतिशबाजी के दामों में 30 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है। शहर के रामलीला मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार में इस बार 205 दुकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed