{"_id":"e7fd6b51ddd1afcf6c12b8eff90bc95b","slug":"to-defy-the-guards-firing-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने राइस मिल के गोदाम में लगाया नकब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने राइस मिल के गोदाम में लगाया नकब
पूरनपुर।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्र बदमाशों ने रात पीलीभीत रोड स्थित जसवंती राइस मिल के लोहा गोदाम
विज्ञापन
में नकब लगा दिया। आहट पर चौकीदारों के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग कर
चौकीदारों को खदेड़ दिया। सूचना पर राइस मिलर्स और अन्य लोगों के एकत्र
होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। नगर निवासी विजय अग्रवाल, जगमोहन राय अग्रवाल की राइस मिल पीलीभीत रोड पर है। राइस मिल मालिक विजय अग्रवाल ने बताया कि परिसर की देखरेख के लिए चौकीदार रखे हैं। रात बदमाशों ने मिल परिसर के पास लोहा गोदाम में नकब लगा दिया। आहट पर चौकीदार रामबहादुर के पहुंचने पर बदमाशों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर रामबहादुर ने भाग कर बदमाश होने की सूचना दूसरे चौकीदार रामऔतार को दी। दोनों चौकीदारों के बदमाशों को ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। चौकीदारों की सूचना पर जब तक वे अपने अन्य कुछ साथियों के साथ एकत्र हुए बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भाग गए। घटना को लेकर आसपास के लोग दहशत में हैं।