फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To appear in UP board exam, one will have to travel 18 to 25 km.

Pilibhit News: यूपी बोर्ड परीक्षा देने के लिए करना होगा 18 से 25 किमी का सफर

Fri, 19 Jan 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
To appear in UP board exam, one will have to travel 18 to 25 km.
पूरनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी शारदा पार क्षेत्र के 162 परीक्षार्थियों को 18 से 25 किलोमीटर का सफर कर परीक्षा देने आना पड़ेगा। उनका परीक्षा केंद्र पूरनपुर में बनाया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नियमानुसार स्कूल से परीक्षा केंद्र पांच किलोमीटर दूर ही होना चाहिए। अधिकांश परीक्षा केंद्र इस मानक के तहत ही बनाए गए हैं, लेकिन शारदा पार और सेहरामऊ क्षेत्र के कई कॉलेजों के परीक्षार्थियों को 18 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सर्वाधिक असुविधा शारदा नदी पार कर परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को झेलनी होगी।
विज्ञापन

सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर के इंटरमीडिएट के 73 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करीब 25 किलोमीटर दूर नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को बनाया गया है। माधौपुर इटौरिया के हाईस्कूल के 239 और इंटरमीडिएट के 94 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करीब नौ किलोमीटर दूर नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज को बनाया गया है। सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर के 187 हाईस्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करीब 25 किलोमीटर दूर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के 189 और हाईस्कूल के 187 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करीब 12 किलोमीटर दूर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पंचमदास इंटर कॉलेज के 75 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करीब नौ किलोमीटर दूर माधौपुर इटौरियां और आरएनबी उच्चतर माध्यमिक स्कूल कसगंजा की 80 छात्राओं का परीक्षा केंद्र करीब नौ किलोमीटर दूर माधौपुर इटौरिया के स्कूल में बनाया गया है। इसके अलावा आरएनबी उच्चतर माध्यमिक स्कूल कसगंजा के हाईस्कूल के 73 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करीब 18 किलोमीटर दूर नगर के पंचमदास इंटर कॉलेेज में बनाया गया है।

खिरकिया बरगदिया स्कूल के 18 विद्यार्थी 18 किलोमीटर दूर नगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेेज, ग्रामीण विकास उच्चतर माध्यमिक स्कूल कढैया के हाईस्कूल के 136 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र 16 किलोमीटर दूर नगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसके अलावा लाल बहादुर इंटर कॉलेज चंदिया हजारा के हाईस्कूल के 112 और इंटर के 50 विद्यार्थियों को शारदा नदी पार करके सर्वाधिक 25 किलोमीटर दूर नगर के जेसीज रिवर्डेल इंटर कॉलेज मेंं परीक्षा देने आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed