{"_id":"68813d15ee4bf10e960ba8da","slug":"time-duration-of-shahjahanpur-railway-section-train-increased-daily-commuters-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140204-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाहजहांपुर रेलखंड की गाड़ी की समयावधि बढ़ी, दैनिक यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाहजहांपुर रेलखंड की गाड़ी की समयावधि बढ़ी, दैनिक यात्री परेशान
Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर आते यात्री। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलखंड पर संचालित होने वाली शाम की ट्रेन का समय बढ़ने से दैनिक यात्री परेशान हैं। ट्रेन की समयावधि बढ़ाए जाने से तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांव से आने वाले दैनिक यात्री समेत अन्य लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों से पत्राचार भी किया गया, बावजूद इसके समय में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं समयावधि 10 मिनट बढ़ा और दी गई।
शाहजहांपुर रेलखंड पर चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों से बीसलपुर तहसील क्षेत्र से हजारों दैनिक यात्री जिला मुख्यालय आते व जाते हैं। इसमें अधिवक्ता, छात्र-छात्राएं सहित अन्य कामगार लोग भी शामिल रहते हैं। ट्रेनों के संचालन को लेकर लगातार जिम्मेदारों से पत्राचार किया जा रहा है।
मांग है कि शाम 6:20 बजे संचालित होने वाली ट्रेन का समय शाम छह बजे कर दिया जाए, ताकि कार्य निपटाने के बाद दैनिक यात्री समय से अपने घर पहुंच सकें। बताते हैं कि रेल प्रशासन ने ट्रेन का समय कम तो नहीं किया, बल्कि 6:20 से 10 मिनट और बढ़ाकर 6:30 बजे कर दिया। इससे दैनिक यात्रियों को बेवजह भीषण गर्मी में आधे घंटे से अधिक ट्रेन आने का रोजाना इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से आने वाले यात्रियों को हो रही है। उनका कहना है कि उन्हें बीसलपुर से आगे अन्य साधनों से जाना होता है। देर हो जाने के कारण आगे सवारी मिलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
समय सारिणी सही कराने के लिए अधिवक्ता सौंप चुके हैं केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन
ट्रेन की समयावधि बढ़ाए जाने से दैनिक यात्री परेशान हैं। हाल ही में मिघौना स्टेशन से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान जिला मुख्यालय रोजाना आने-जाने वाले अधिवक्ताओं ने ट्रेन की समय सारणी सही कराने के लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।
-- -बढ़ाया समय उचित नहीं, सर्दियों में देगा परेशानी-- --
ट्रेन की समयावधि बढ़ाए जाने से आम जनमानस प्रभावित है। सर्दियों के समय में बढ़ाया गया समय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। - सुधीर कुमार मिश्रा
ट्रेन का समय अंतराल कम किए जाने को लेकर अधिकारियों से पूर्व में भी पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदारों ने समय को और बढ़ा दिया, जो जनहित में नहीं है। - हेमंत मिश्रा

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर आते यात्री। संवाद- फोटो : अमर उजाला