{"_id":"592b0a3a4f1c1ba915bdadb1","slug":"tigress-walking-in-the-garden-hit-the-nile-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में घूम रही बाघिन ने नील गाय को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में घूम रही बाघिन ने नील गाय को मारा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 28 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सूरजपुर में शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने बाग में पहुंचकर एक नीलगाय को अपना निवाला बनाया। इससे बाग में काम करने वाले मजदूर भाग गए। सूचना पर डीएफओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाघिन की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
गांव सूरजपुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिंदर सिंह का अमरूद का बाग गांव के निकट है। वहीं बाग के आसपास बड़े क्षेत्रफल में गन्ने की फसल है। इसके चलते इस क्षेत्र में बाघ एवं उसके परिवार की चहलकदमी अक्सर देखने को मिलती है। रविवार सुबह करीब पांच बजे बाग में शावकों के साथ पहुंची बाघिन ने यहां घूम रही एक नीलगाय को मार डाला। इस बीच आहट होने पर बाग में रह रहे मजदूर भाग गए और उन्होंने घर पहुंचकर बाग स्वामी को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डीएफओ आदर्श कुमार व रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को मौके पर नीलगाय का अधखाया शव बरामद हुआ साथ ही आस पास बाघिन एवं उसके शावकों के पदचिह्न भी मिले। बताया जा रहा है कि नीलगाय को खाने के बाद बाघिन गन्ने के खेत से होता हुई नदी के किनारे चली गई। रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर टीम को निगरानी के लिए लगाया जा रहा है। नीलगाय के शेष बचे शव को खाने बाघिन पुुन: आ सकती है। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी एलर्ट रहने की सलाह दी गई है।