फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigress spoils forest department's party, dog also killed

Pilibhit News: वन विभाग की दावत उड़ा गई बाघिन, कुत्ता भी मारा

Fri, 19 Jan 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tigress spoils forest department's party, dog also killed
कैमरे लगाती डब्ल्यूटीआई की टीम ।
कलीनगर। शहर से सटे इस्लामनगर क्षेत्र में देवहा नदी के किनारे घूम रही बाघिन की सक्रियता जारी है। बुधवार रात बाघिन वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे के नजदीक तक पहुंची, लेकिन अंदर बंधी बकरी को नहीं मारा। पिंजरे के बाहर बंधी बकरी को मार कर चली गई। इसके बाद गांव के नजदीक एक कुत्ते का भी शिकार किया। जानकारी होने के बाद विभाग की टीम ने इस्लामनगर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर क्षेत्र की दूरी शहर से दो किलोमीटर है। मंगलवार रात बाघिन सड़िया गांव से निकलकर इस्लामनगर क्षेत्र की सीमा में पहुंच गई थी। लोकेशन ट्रेस करने के बाद विभागीय अफसरों के निर्देश पर देवहा नदी के किनारे पिंजरा लगाकर बाघिन को लालच देने के लिए एक बकरी को बांधा गया था। एक बकरी पिंजरे के बाहर भी बांधी गई थी। बुधवार रात बाघिन पिंजरे के नजदीक तक पहुंची। अंदर बंधी बकरी से दूरी बनाकर बाहर बंधी बकरी को हमला कर मार दिया। पिंजरे के आसपास घूमकर बाघिन गांव के निकट पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन ने एक कुत्ते का भी शिकार किया। बृहस्पतिवार को निगरानी के लिए मौके पर पहुंची विभागीय टीम को घटना की जानकारी हुई। बाघिन की लोकेशन इस्लामनगर क्षेत्र में देवहा नदी के इलाके में मिली। डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में दिन भर टीम निगरानी में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार क्षेत्र बदल रही बाघिन
छह दिन से बाघिन शहर के नजदीक के इलाकों में घूम रही है। देवहा नदी में पानी के अलावा गन्ने की फसल के साथ झाड़ियां अधिक हैं। ऐसे में बाघिन एक स्थान पर ठहरने के बजाय लगातार क्षेत्र बदल रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाघिन सड़िया गांव से लेकर नौगवां क्षेत्र तक चहलकदमी कर रही है। इसको लेकर रेस्क्यू भी शुरू नहीं हो पा रहा है।


कैमरों की मदद से बाघिन की सेहत पर नजर रखने के प्रयास
दो दिन पूर्व सड़िया गांव में चहलकदमी करते हुए बाघिन के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें बाघिन काफी कमजोर नजर आ रही थी। ग्रामीणों ने भी बाघिन के कमजोर हो जाने की बात कही थी। इसको गंभीरता से लेकर अफसरों ने चहलकदमी वाले क्षेत्र में कैमरे लगवाए हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि कैमरों के जरिए बाघिन की सेहत का अंदाजा लगाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed