फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiggi Cricket Club won the tournament by defeating KGN by 36 runs.

Pilibhit News: तिग्गी क्रिकेट क्लब ने केजीएन को 36 रनों से हराकर जीता टूर्नामेंट

Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tiggi Cricket Club won the tournament by defeating KGN by 36 runs.
मखदूम कप:फाइनल मुकाबले में मैदान पर खेलते हुए तिग्गी और केजीएन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी।संबाद
सौवी को मैन ऑफ द मैच और सूरज को मिला मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार
विज्ञापन

न्यूरिया। मखदूम कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवाार को खेला गया। इसमें तिग्गी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केजीएन क्रिकेट क्लब को 36 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एडवोकेट धनपति वर्मा और आतिफ मुख़्तार रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुरू कराया। टॉस जीतकर तिग्गी क्रिकेट क्लब के कप्तान फरदीन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिग्गी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन क्रिकेट क्लब की टीम तिग्गी के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। टीम निर्धारित ओवरों में 138 रन पर सिमट गई। तिग्गी क्रिकेट क्लब की जीत में गेंदबाज सौवी की भूमिका निर्णायक रही। उन्होंने चार विकेट झटके।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए सौवी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सूरज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मैच के समापन पर आयोजित समारोह में विजेता टीम तिग्गी क्रिकेट क्लब के कप्तान फरदीन को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार एडवोकेट धनपति वर्मा की ओर से प्रदान किया गया। उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी के साथ 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज बने सूरज को पुरस्कार स्वरूप जूसर-मिक्सर भेंट किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में एडवोकेट धनपति वर्मा के साथ पूर्व चेयरमैन अब्दुल फय्यूम, आतिफ मुख्तार, पपिंदर संधु, राम स्नेही वर्मा, जशीम हुसैन और इशाक अत्तारी का योगदान रहा। इस अवसर पर मो. अजीम, रफत हुसैन, आकिव, शरफुद्दीन नूरी, आरिस, हाजी इरफान समेत आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------

मखदूम कप:फाइनल मुकाबले में मैदान पर खेलते हुए तिग्गी और केजीएन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी।संबाद

मखदूम कप:फाइनल मुकाबले में मैदान पर खेलते हुए तिग्गी और केजीएन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी।संबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed