फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

वन अफसर के खेत के पास दिखा बाघ, मजदूरों के पसीने छूटे

Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
अमरिया के गजरौला गांव में बाघ के पगचिह्न ट्रेस करती टीम। - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बाघ ग्रामीणों की आफत बने हुए हैं। गजरौला गांव में वन विभाग में अफसर चारू दत्त सिंह के फार्म हाउस पर बाघ दिखा। पानी की मोटर चालू करने जा रहे मजदूरों के बाघ देख पसीने छूट गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट किया। वन विभाग ने आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव गजरौला में वन विभाग के अफसर चारू दत्त सिंह का फार्म हाउस है। यहां पर मजदूर इसरार अहमद और रईस अहमद खेतों में पलेवा करने को रविवार सुबह मोटर चालू करने जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर बाघ उनके सामने आ गया। बाघ देख मजदूरों के पसीने छूट गए। मजदूर दौड़कर फार्म हाउस पहुंचे और शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। इसकी सूचना मिलने पर वन दरोगा सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, सोमपाल, चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने मौका मुआयना कर पगमार्क ट्रेस किए। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed