फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

खेत में सिंचाई कर रहे मजदूर के सामने अचानक आया बाघ, दौड़कर बचाई जान

Fri, 23 Oct 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
बाघ के पगचिह्न दिखाता किसान। - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। खेत में सिंचाई करने वाले श्रमिक के सामने अचानक एक बाघ आ पहुंचा। बाघ सामने देखते ही युवक के होश उड़ गए और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। श्रमिक ने फॉर्म मालिक को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पगचिह्नट्रेस किए और बाघ होने की पुष्टि की। ग्रामीणों को अलर्ट कर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे गांव तिरकुनियां नसीर निवासी विजय कुमार के खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी उसे खेत में कुछ दूरी पर बाघ दिखाई दिया। बाघ को सामने देख उसके पसीने छूट गए। उसने वहां से दौड़ लगा दी और हांफते हुए फॉर्म हाउस पहुंचकर अपनी जान बचाई। बाघ चहलकदमी करता हुआ सामने की डबरी से होते हुए झाड़ियों में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। उसके बाद वन दरोगा शेर सिंह, शीलेंद्र कुमार, तेजपाल, चेतन कुमार, रालीव ढाली ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं। निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

पिंजरे के स्थान परिवर्तन पर मंथन
बुधवार शाम वन एवं वन्यजीव विभाग के डीएफओ संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी सूरजपुर गांव में पहुंचे। यहां वनाधिकारियों ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे की लोकेशन में बदलाव पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed