{"_id":"5f78d6448ebc3e9b8409e709","slug":"tiger-terror-pilibhit-news-bly4220764137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में अचानक सामने आया बाघ, मजदूरों ने दौड़ लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में अचानक सामने आया बाघ, मजदूरों ने दौड़ लगाकर बचाई जान
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
अमरिया के एक खेत में बाघ के पगचिह्न।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
अमरिया। जंगल से बाहर घूमने वाले बाघों की दहशत जारी है। शनिवार सुबह गांव गजरौला में धान के खेत में सिंचाई करते समय एक बाघ अचानक मजदूरों के सामने आ गया। बाघ को सामने देखकर मजदूरों के पसीने छूट गए। मजदूरों ने किसी तरह खेत से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनके और पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार के धान के खेतों में गांव रसूला निवासी होरी लाल और कल्लू फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी बराबर वाले गन्ने के खेत से निकलकर एक बाघ सामने नाली के पास आकर खड़ा हो गया। बाघ को सामने देख मजदूरों के हाथ-पांव फूल गए। दोनों मजदूर शोर मचाते हुए फॉर्म हाउस पहुंचे और बाघ के बारे में बताया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र कुमार और टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया। इधर, बाघ दिखने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।