फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

अमरिया के गांव में मजदूरों के सामने आया बाघ तो दौड़कर बचाई जान

Sun, 26 Jul 2020 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
tiger terror
अमरिया। गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बाघों आबादी के नजदीक चहलकदमी कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। गांव गजरौला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह के फार्म हाउस पर उनके खेत में मोटर चालू करने जा रहे मजदूरों के सामने अचानक बाघ आ गया। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पग मार्क ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे मजदूर जावेद अंसारी और इरशाद अहमद बाइक से धान के खेत में लगी मोटर को चालू करने गए। रास्ते में अचानक गन्ने के खेत से निकलकर एक बाघ सामने आकर खड़ा हो गया। बाघ को सामने देख मजदूरों के पसीने छूट गए। वह मोटर साइकिल को रास्ते में ही छोड़कर दौड़ पड़े और भागकर फार्म हाउस पहुंचे। दोनों ने दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। बाघ लौटकर दोबारा गन्ने के खेत में चला गया। सूचना के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, वन दरोगा सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार ने मौका मुआयना कर पग मार्क ट्रेस किए। डिप्टी ने बताया कि बाघ के पग मार्क मिले हैं। निगरानी बढ़ाकर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed